Thursday, July 7, 2016

आधा सुपारी

क्या भाय,

कैसाय तू ? चाय पानी सब ठीक ना ?

तेरको एक गुड न्यूज बतानेका भाय | कल्को तो अपुन एकदम बड़ा डोक्टर बन गया रे | फिर क्या ! बड़ा बोले तो एकदम बड़ा.. वो अपना पोलियो का दो बूंद पिलाने वाला आता है न उस्से भी बड़ा.. बोले तो अपना दात निकालनेवाला शाह  है ना उस्से भी बड़ा.. अरे बोले तो वो साला अमिताब का पेट का ओप्रेसन किया न उस्से भी बड़ा |  फिर क्या !
उस्का क्या हुआ ना कल रात्कू अपने कल्लुके कलेजेमे दरद हुआ... इत्ता तड़प रहा था, इत्ता तड़प रहा था.. क्या बोलनेका ... अपुनसे देखा नहीं गया रे.. फिर क्या !

अपने इदर तो तेरको मालूम. हॉस्पिटल, दवाखाना है क्या? घंटा !!! क्या करनेका? इत्ता जोरका बारिश.. क्या बोलू.. बोलेतो एकदम छब्बीस जुलाई रे.. फिर क्या !

फिर भोत सोचा... भोत सोचा. फिर एकदम से अपना दिमाग का बत्ती जला.. वो आमिर खान ने कैसा करीना के भेनका डिलीवरी किया था ना.. वैसाच किया मैंने. फिर क्या !
अरे अपुनका वोट्सअप काम आया | अपुनका एक ग्रुप में एक बड़ा डोक्टर रे. उसको पिंग मारा.  उसको बोला... तू बोल.. मै इदर वैसाइच करेगा.. उसको अपुन्पे पूरा भरोसा होने का... फिर क्या ! मैंने वो जीतू का मोबाइल कैसा चुराया उसका पोस्ट डाला था न.. तबसे अपुनका पंखा रे वो.. फिर क्या  ! वो भी एकदम मस्का रे... क्या मस्त बताया उसने..
उस्ने अपनुको मेसेज डाला क्या क्या करनेका वो.. पूरा डिटेल.. सिर्फ एक प्रॉब्लम था रे. अंग्रेजी में लिक्का साला.. फिर अपना छोटू है न ८ वी फेल.. उसकू बुलाया. छोटूको पढनेका... सोचनेका.. बोलनेका.. फिर अपुन दिमाग लगानेका.. वैसाच करनेका.. फिर क्या !

और ओप्रेसन एकदम सिंपल रे.. फिर क्या !

देख तेरेकू पूरा रिपोर्ट बोल्ताय... डोक्टर का मेसेज देख.
"Take the patient to the operating room, place on the table in supine position, placed under adequate general anesthesia.  Prep and drape in a normal sterile fashion from the chin to the toes bilaterally.  Make a sternotomy incision. Divide the sternum.  Open the pericardium. Use Tack-up suture to create a pericardial well.  Administer Heparin per anesthesia.  Place pursestring sutures in the ascending aorta and right atrial appendage and replace the cannula appropriately.  Place the patient on full cardiopulmonary bypass.  Empty the heart and allow to fibrillate.  Place the Cross clamp in the ascending aorta.  Use blood cardioplegia to arrest the heart in an antegrade fashion through the aortic root.  Once the heart is arrested, open the left atrium along Waterston's groove and expose the mitral valve using a retractor.........."

(और भोत कुछ लिखा था रे.. लेकिन तू सब पढ़ेगा न तो तेरको चक्कर आयेगा रे.. इसके लिए थोडासा ही पढ़ाया तेर्कू.. समझ जा.. कितना सब करनेको बोला था.. अपुन क्या क्या किया सोचके कुछ तो कदर कर अपुनका.. फिर क्या !
आगे सुन. छोटू ने बताया मैंने दिमाग लगाके किया.. क्या किया सुन.

तबेला खाली था.. घास बिछाया.. कल्लू को लेटाया.. वो क्या भूल देनेको बोला था.. क्या करनेका? फिर गांजा पिलाया सालेको... फिर रामपुरी निकाला... कल्लुके छाती पे चलाया.. मस्केके माफिक.. उसका हार्ट ओपन किया.  होल बनाया... वो क्या डिवाइड करनेकू बोला था वो डिवाइड किया.. चिकना चमन भांग बनाताय न एकदम वैसा... एकदम क्लीन डिवाइड.... वो जिदर कुवा बनानेको बोला था न उदर कुवा बनाया. फिर आगेका छोटू को बतानेकोच नहीं होनेका..
फिर क्या. अभी हार्ट तो खोलेला था न.. ऐसाच छोड़ नहीं सक्ताय...

फिर मै..
रामपुरी..
गांजा..
टंकीका वोल्व..
साईं बाबा के फोटो के हारमे से निकाला हुआ प्लास्टिक का धागा..
बरफ..
सिगरेट का लायटर..
और क्या क्या किदर किदर से निकालके सब..
पूरा एक घंटा लगा.. ओप्रेसन सक्सेस्फुल्ल...
मस्केके माफिक..
कल्लू सोया है शांत..
उठेगा तभी बोलताय तेरको..
फिर क्या !

चल अब जाताय मै.. अबी एक ट्रेन आनेवाली है. देकताय कितना पाकिट मिलताय मार्नेको. सोच रहा हु थोड़ा पाइप, वोल्व, वगैरा खरीद्के रखेगा.. तेरा ओप्रेसन करनेका होयगा तो बोल हा..

तेरा अपना..

आधा सुपारी

(स्वाती छत्रे मायदेव)

No comments:

Post a Comment